Ishvar Ek Hai Uske Gun (Attribute) Anek Hai

ईश्वर एक है उसके गुण अनेक है

 
Ishvar Ek Hai Uske Gun (Attribute) Anek Hai
Ishvar Ek Hai Uske Gun (Attribute) Anek Hai

एक सत्य ईश्वर के नाम से जो बड़ा कृपाशील है।

        सर्वशक्तिमान (एक सत्य ईश्वर) जो अत्यंत दयावान और कृपाशील है सारे मनुष्य को बराबर जीविका का देता है, फल, फूल, सूरज, चांद, धूप, हवा, पानी आदि किसी के लिए कोई फर्क नही करता सारे मनुष्य को बनाया भी एक जैसा है, आँख, नाक, कान, हाथ, पैर, वगैरह जब ईश्वर एक है, हम सब कहते भी है और मानते भी है, जब वो एक है तो धर्म भी एक ही होगा, उसने तो एक बनाया था परन्तु मनुष्य ने अपनी ना समझी के आधार पर भाषाओं के अंतर को धर्म का अंतर समझ लिया, किसी का नाम, सूरज है तो हिन्दू, आफताब है तो मुसलमान, चांद का चंद्र, प्रकाश का नूर, मतलब एक ही है, भाषा का फर्क है, मिसाल तौर पर जब इंसान की जान बचाने के लिए खून की आवश्यकता होती है तब लेब पर हिन्दू-मुस्लिम, ब्राहमण-ठाकुर, खान-पठान का खून नही मांगता सिर्फ खून मांगता है, वो ईश्वर सदा से एक है उसके गुण अनेक है, लोग अपनी-अपनी भाषाओं में उसी एक ही को पुकारते है, थोड़ा सा गौर करे, धर्मग्रंथ कहते है ।

इन्द्रं मित्रं वरुणमग्निमाहुरथो दिव्यः स सुपर्णो गरुत्मान ।
एकं सद विप्रा बहुधा वदन्त्यग्निं यमं मातरिश्वानमाहुः ।।
अर्थ : एक ही सतरूप ईश्वर है गुणों के आधार पर इंद्र, मित्र, वरूण, अग्नि,यम आदि नामों से जानते है वो ईश्वर पालनकर्ता होने पर सम्पूर्ण है
वेद (ऋग्वेद 1:164:46)

قُلِ ادۡعُوا اللّٰهَ اَوِ ادۡعُوا الرَّحۡمٰنَ‌ ؕ اَ يًّا مَّا تَدۡعُوۡا فَلَهُ الۡاَسۡمَآءُ الۡحُسۡنٰى
अर्थ : हे अंतिम ईशदूत इनसे कहो परमेश्वर कहकर पुकारो, चाहे कृपालु कहो या दयावान जिस नाम से भी पुकारो उसके लिए ही अच्छे नाम है
कुरान (सुराह इसरा 17/110)

में यहोवा हूं इब्राहिम, इसहाक, और याकूब मुझे एल सददायी यानी सर्वशक्तिमान ईश्वर के नाम से जानते थे.
बाइबल  (निर्गमन 6:2-3)

Please Share Everyone
शान्ति का पैग़ाम
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post