एक सत्य ईश्वर (अल्लाह) के नाम से जो बड़ा कृपाशील, अत्यन्त दयावान है।
![]() |
Quran Sandesh |
जब कहीं कुछ भी नही था वह ईश्वर अकेला था, उसने चाहा के वो अपना परिचय और गुणगान करावाये, तो उसने एक स्त्री और पुरूष को बनाया, और उनको धरती पर भेजा, जिसको हिंदू सनातन धर्म में स्वयंभु मनु और सतरूपा कहा गया और इस्लाम में आदम और हव्वा इसी तरह ईसाई धर्म में एडम और ईव कहा गया है। इन्ही प्रथम नर-नारी के मिलन से संताने पैदा हुई और ये सारा संसार बस गया, जिनकी संख्या आज करोडों में है, इस हिसाब से समस्त मानव जाती एक माता पिता की संतान है।
जब सब के माता पिता एक है तो सारे मानव का आपस में जो रिस्ता है वो भाई बहन का है, नाम बोली रंग रूप संस्कृती अलग-अलग भु-भाग के हिसाब से अलग-अलग है लेकिन सब एक समान एक की ईश्वर के अनुयाई है। उसने सभी को दो आंखे, दो कान, एक नाक और मुंह, दो हाथ, दो पैर दिए है उसने किसी में कोई फर्क नहीं किया।
एक सत्य ईश्वर (अल्लाह) का अंतिम संदेश क़ुरान जो सम्पूर्ण मानव जाति के लिये है जो कि इस दुनियां और मृत्यु के पश्चात दूसरी दुनियां यानि परलोक के जीवन की सफलता के लिए भी है। इन संदेशों को जो कोई भी अपने जीवन में ग्रहण कर उस पर अपना जीवन व्यतीत करेगा उसको ईश्वर दुनियां और स्वर्ग में उच्च प्रतिष्ठित स्थान देगा।
कुरान (सुराह बक़रह 2/256)
कुरान (सुराह बक़रह 2/163)
लेकिन लोगों ने अपने बुद्धि से ईश्वर बनाना शुरू किये, स्वभाविक तौर पर ये हुआ के उसने ये देखा के किस चीज से फायदा मिलता है, उसे ईश्वर मान लिया, चाहे वो सुरज, चांद, सितारे, धरती, पेड, पानी, जानवर वगेराह, आप जानते है, वो क्या-क्या है। जिस चीज से नुकसान हुआ या डरा उसे भी ईश्वर मान लिया सुरज के ताप से डरा, पानी के बहाव, धरती के कम्पन्न, जहरीले जानवरों, जिससे उसे डराया गया उसे मान लिया, जहां जाता है अपना सर पटकता रहता है, हमेशा इसी खोज में रहता है, सत्य क्या है सच्चा कौन है, किसे माने किसे पूजे, किसकी उपसाना करे, आप जिसे भी मानते है, उपसाना, इबादत, पूजा, प्रर्थना, प्रेयर करते है, क्या उनमें ईश्वरीय गुण है। क्युं हमने ईश्वर, भगवान, गाॅड माना में आपको कुछ उस ईश्वर के गुण, विशेषता बताता हुं, जिससे आप पहचान सके कि सत्य ईश्वर कौन है।
ईश्वर वो हो सकता है जो सर्वगुण सम्पन्न हो, कोई अवगुण उसमें ना हो, नही तो वो ईश्वर नही हो सकता है। अवगुण इंसानों में होते है, ईश्वर में नही, ईश्वर दिखता नही है, हर चीज दिखे तो हम मानते है ऐसा नही है, बहुत सारी चीजों का हम गुणों से पहचाने है, मानते है, जैसे हवा, दिखती नही है, ना उसकी तस्वीर किसी ने बनाई, हम महसुस करते है, सांस ले रहे है, यानि हवा है, पेड के पत्ते हिल रहे है, धुल उड, कपडे हिल रहे हम मानते है हवा है। बिजली दिखती नही है, बिजली/कंरट का कलर क्या है, आकार क्या है, ठंडा है गर्म है, हमें मालूम नहीं, वो जिस भी मशीन में जाता है चलित/संचालित कर देता है, बल्ब, पंखा, ऐसी, हिटर, हम मानते है बिजली है।
वैसे ही उस ईश्वर विशेष गुण है उस पर चिंतन-मनन कर हम उस एक सत्य ईश्वर/अल्लाह/गॉड सर्वशक्तिमान को पहचान सकते है उसको भाषा से कोई बेर नहीं है जो चाहे जिस भाषा में उस एक को पुकार सकता है वो तो मन के भावों को भी जानता है, उसके गुण विशेषताएं क्या है। उस एक सर्वशक्तिमान ईश्वर कैसे पहचानेंगे, उसने अपने कई गुण क़ुरान में बताये है और ये गुण दुनियां में जो भी लोग जिस किसी को भी ईश्वर मानकर उसकी उपासना करते है उन में से किसी में भी गुण नही पाये जाते है। जैसे उसने कहा।
![]() |
Quran Sandesh |
इन संदेशों को अपने जीवन में लागू करने के साथ ये अत्यंत आवश्यक है कि व्यक्ति उस एक सत्य ईश्वर के साथ किसी को साझी ना बनाये हैं केवल उस एक ईश्वर को सब कुछ माने यानि केवल उस एक ही की उपासना करें उसके गुणों यानि निरंकार, अजन्मा, हर जीव और निरजीव को जन्म और मृत्यु देने वाला, हर जीव को जीविका देने वाला, स्वास्थ्य देने वाला, कामना पूर्ण करने वाला, संतान देने वाला, भूत-भविष्य को जानने वाला, स्रष्टि बनाने और चलाने वाला, भाग्य बनाने वाला इत्यादि पर आस्था रखे तो उसने कहा है।
कुरान (सुराह बक़रह 2/255)
ईश्वर वो हो सकता है, जो अजन्मा हो, वो सदा से जीवित हो, उसको किसी ने पैदा ना किया हो, वो कभी बुढा ना हो, उसको कभी मृत्यु ना आये, जो मर जाये वो ईश्वर नही हो सकता, उसकी कोई संतान, पत्नी ना हो, ये अवगुण है, इंसान बुढा होता है, कमजोर होता है, उसको संतान की जरूरत होती है, ताकि बुढापे में उसको संभाले और सहारा दे, इंसान को अपना वंश चलाना होता है, क्योकि वो मरेगा, ईश्वर को मौत नही है, उसको संतान की आवश्यता नही।
उसको ना भुख लगे, ना प्यास, उसको किसी चीज की अंश मात्र भी जरूरत नही हो, अगर जरूरत है, वो आपसे कुछ मांगता है, वो ईश्वर नही है, जो मांग रहा है, या उसका उपासक आपसे कह रहा है, इनकी भक्ति में ये चीजे चाहिये, वो सत्य ईश्वर नही है। ईश्वर सिर्फ देने वाला होता है, लेने वाला कतई नही होता,ये अवगुण है, सारी आवश्यकताओं से परे, शुद्ध और पवित्र हो वो ही सच्चा ईश्वर है।
![]() |
Quran Sandesh |
वह सत्य ईश्वर एक ही है। ना उसको किसी भी चीज की आवश्यकता है। ना उसका जन्म हुआ है ना उसको मृत्यु है (ना उसकी कोई संतान है ना ही उसके कोई माता-पिता है)। और ना कोई उसके समकक्ष है।
कुरान (सुराह इख्लास 112/1-4)
कुरान (सुराह फुरकान 25/3)
कुरान (सुराह हज 22/73-74)
आइये हम सब ऐसे ईश्वर की उपासना करें जो सर्वगुणसम्पन्न, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी, सामर्थवान और दयावान है। उससे हम प्रार्थना करे ।
एक सत्य ईश्वर (अल्लाह) के नाम से जो बड़ा कृपाशील, अत्यन्त दयावान है।
अत्यन्त कृपाशील, और दयावान है।
न्याय के दिन का स्वामी है।
हम सिर्फ तेरी ही उपासना करते हैं और हैम सिर्फ तुझ ही से सहायता चाहते हैं।
हमको सीधा मार्ग दिखा।
उन लोगों का मार्ग जिन पर तूने कृपा की।
उनका मार्ग नहीं जिन पर तेरा क्रोध हुआ, और न उन लोगों का मार्ग जो (सीधे) मार्ग से भटक गये।
इस संदेशो और इमेजेस को शेयर जरूर करें।
ईमेज डाउनलोड करने के लिए इमेज पर टेब करे और डाउनलोड करे।